इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों से भी कहा गया है कि नकल विहीन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाए।सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं जो परीक्षा पर नजर रखेंगे। गुरुवार को दोपहर बाद राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी 67 विद्यालयों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षाएं नकल विहीन कराई जानी हैं। किसी भी स्तर पर नकल जैसी कोई शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगातार चलते रहेंगे। इसमें किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.