चंदौली, फरवरी 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांव में ज्यादा शुल्क लेने की शिकायत मिल रही है। लोगों का आरोप है कि मनमाना शुल्क लिया जा रहा है। इसके लिए शुल्क मात्र 20 रुपया ही निर्धारित है। इससे अधिक राशि लेना पूरी तरह से अवैध है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति से परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर Rs.20 से अधिक शुल्क लिया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति ब्लॉक कार्यालय में तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराए। जांच में यदि शिकायत सच निकली तो दोषी कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...