विकासनगर, सितम्बर 21 -- यूथ कांग्रेस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कालसी गेट पर प्रदेश सरकार और नकल माफिया के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार पर युवाओं का भविष्य बेचने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार नकल माफिया को संरक्षण दे रही है, जिसके चलते भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार युवाओं के सपनों को बेचकर अपनी झोली भरने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह भाजपा से जुड़ा हुआ है। उसे भाजपा के कई बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है। सरकार का खौफ नहीं होने के कारण इस बार भी उसने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा से पूर्व कई अभ्यर्थियों से संपर्क साधा है, जिससे इस परीक्षा पर भी सवालिया निशान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.