हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच आमजन और अभ्यर्थियों के सामने होगी। न्यायमूर्ति (सेनि.) यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग 3 और 4 अक्तूबर को सर्किट हाउस काठगोदाम में जनसुनवाई करेगा। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी बताया कि न्यायमूर्ति (सेनि.) यूसी ध्यानी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे। शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और शनिवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे वे देहरादून को प्रस्थान करेंगे। एडीएम नेगी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों, नागरिकों और हितधारकों की बातें सीधे आयोग तक पहुंचाना है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और सुझाव आयोग के समक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.