कन्नौज, फरवरी 10 -- कन्नौज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व सख्ती के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक निगरानी तंत्र लागू किया है। इसके तहत 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिदिन दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, जबकि स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की गहन जांच करेंगे। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं में नकल अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार...