हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान दो परीक्षा केंद्रों के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखने के बाद बदलकर बंडल में रखने के मामले में परीक्षा केंद्र के गेट पर तैनात पुलिस के जवानों की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरकार जब नगर माफिया के गुर्गे केंद्र के अंदर से उत्तर पुस्तिकाएं बाहर ले जाने और साल्वरों द्वारा लिखे जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं लेकर परीक्षा केंद्र के अंदर जा रहे थे तब सुरक्षा कर्मियों ने रोका क्यों नहीं ? यह चूक है या मिलीभगत, इस सवाल का जवाब तलाशे जाने की बात भी कही जा रही है। मालूम हो कि हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य गेट के आसपास पुलिस के जवान मोर्चे पर रहते हैं ताकि कोई भी अराजकतत्व परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल न हो सके। एसटीएफ के छापे के बाद पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.