जयपुर, दिसम्बर 28 -- जयपुर में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में नकल पकड़े जाने के बाद तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। छात्र बिहार का रहने वाला था। वह कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था। वह शनिवार को परीक्षा के दौरान पकड़े जाने और उत्तर पुस्तिका जब्त होने से परेशान था। इसके बाद उसने एक निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से उसके बैग में पहचान पत्र और जहर की एक बोतल भी मिली है।12वीं मंजिल से कूदकर दी जान एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक निजी विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में नकल पकड़े जाने पर तनाव में आकर अपनी जान दे दी। छात्र ने एक निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शनिवार को बगरू इलाके में हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य...