महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2026 की परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में बैठक हुई। बैठक में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्टे्रट, सचल दल केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। इसमें डीएम ने चेताया कि नकल किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। नकल कराने वालों को जेल भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 104 केंद्रों पर परीक्षा बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 70701 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 38961 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें 19614 बालक व 19346 बालिका हैं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 31740 परीक्ष...