प्रयागराज, फरवरी 23 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल करवाने पर शिक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि कड़ेदीन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मदारी मऊआइमा में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटर गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में औचक निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात वेद व्यास मिश्र नकल करवाते पाए गए। वह प्रश्नपत्र पर प्रश्नों का उत्तर लिखकर परीक्षार्थियों को लिखवा रहे थे। नकल करवाने में लिप्त पाए जाने पर वेद व्यास मिश्र और परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक बृजराज के विरुद्ध थाना मऊआइमा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में 4590 परीक्षार्थी अनुपस्थि...