वाराणसी, जनवरी 31 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी नीरज पटेल को सोने के बिस्किट देने का झांसा देकर ठगों ने दो लाख रुपये ऐंठ लिए। नीरज ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर को उनके नंबर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसके पास सोने का बिस्किट है। उसे रुपये की सख्त जरूरत है। अगर कोई दो लाख देकर खरीद ले तो वह बेच देगा। नीरज उसकी बातों में आ गया। ठग ने फोन कर उसे मिर्जापुर जिले के माधोपुर में बुलाया। नकली सोने का बिस्किट देकर 2 लाख रुपये ले लिए। नीरज किसी को बिना बताए बिस्किट लेकर रख लिया। कुछ दिन पहले जब वह उस धातु को लेकर जेवरात की दुकान पर गया तो सोनार ने बताया कि यह नकली है। ऊपर सोने का पानी चढ़ाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.