नोएडा, दिसम्बर 20 -- नोएडा। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने नामी कंपनी का नकली उत्पाद बेचने वाले दुकानदार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में दर्ज कराई शिकायत में राजस्थान के अलवर निवासी मृणाल अग्रवाल ने बताया कि वह रेकिट बेकिंजर कंपनी में जांच अधिकारी हैं। कंपनी का कार्यालय सेक्टर-25 में है। बीते दिनों मृणाल को कहीं से सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव में एक दुकान पर कंपनी के डुप्लिकेट उत्पाद बनाए और बेचे जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सेक्टर 63 थाना पुलिस संग छापा मारा, तो दुकान के अंदर कंपनी का नकली सामान मिला। मौके से हार्पिक एक लीटर 14 पीस, हार्पिक आधा लीटर 41 पीस, हार्पिक 250 मिली लीटर 12 पीस बरामद हुए। पूरे सामान को सील कराया और एक-एक नमूने जांच के लिए भिजवाए। मौके पर पकड़े दुकानदार की पहचान गाजियाबाद विजयनगर के जय कुमार के रूप में हुई...