मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना श्रेत्र के गेहुआ चक गांव में शुक्रवार की रात नकली व जहरीली शराब बनाने का विरोध करने पर धंधेबाजों ने एक महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर जख्मी कर दिया। हथियारों से लैस संगठित गिरोह के तस्करों ने नंदू सहनी के घर पर हमला कर दिया। घायलों में लक्ष्मीनिया देवी, पुत्र विकाश कुमार और विकाश कुमार का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पीड़िता नंदू सहनी की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी ने थाने में लिखित शिकयत दी है। इसमें पड़ोस के ही शंभु सहनी, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, अतासुंदर देवी, प्रेमिया देवी व राजेपुर (पूर्वी चंपारण) थाना क्षेत्र के भुरकुरवा गांव के पंकज सहनी को आरोपित बनाया है। उसने पुलिस को बताया है कि ये आरोपित घर के बगल में महीनों से बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाने का धंध चला रहे हैं। इससे न...