नोएडा, दिसम्बर 6 -- ग्रेटर नोएडा। दिल्ली निवासी पल्लव गुप्ता ने बताया कि वह एक कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। कंपनी को लगातार सूचना मिल रही थी कि जेवर कस्बे की एक दुकान पर नामी कंपनी के नाम से नकली तार बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पल्लव गुप्ता पुलिस टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और छापेमारी की। दुकान में रखे नकली तार के 58 बंडल जब्त किए गए। आरोपी दुकानदार हर्ष भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...