रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लोअर बाजार थाने की पुलिस ने नकली नोट के साथ एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है। उसके पास से पांच सौ के दस नकली नोट मिले हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी बुधवार को मेन रोड सुधा कांप्लेक्स स्थित दुकान में मोबाइल खरीदने के लिए पहुंचा था। दुकानदार को जब वह नोट दिया तो उन्हें संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि नोट नकली है। इसके बाद दुकानदार समेत अन्य लोगों ने लोअर बाजार पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पकड़कर थाने लायी। पुलिस आरोपी से नकली नोट के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.