भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जीरोमाइल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोट के साथ दो शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार से जाली नोट लेकर आ रहे झारखंड के गिरिडीह स्थित बेंगाबाद के रहने वाले पिंटू चौधरी और गया जिले के आमस स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले पंकज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उन दोनों के पास से पांच सौ के 50 जाली नोट बरामद किया है। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना के थानेदार इंस्पेक्टर मुरलीधर साह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। कार और उनके पास से मिले मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि पश्चिम बंगाल से जाली नोट लेकर खपाने के लिए वे भागलपुर आए थे। पुलिस ने दोनों के मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है जिससे उनके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। इस बात की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.