मिर्जापुर, फरवरी 21 -- जमालपुर। ग्रामीणों ने शुक्रवार को देर शाम क्षेत्र के बरीसलाहपुर गांव के पूर्व प्रधान गिरजा शंकर के दुकान से पांच सौ रुपए का नकली नोट देकर एक व्यक्ति आधा लीटर सरसों का तेल लेकर चला गया। जब दुकानदार को नोट पर शक हुआ तो वह ग्राहक का पीछा कर लिया। तब तक वही व्यक्ति खेमईबरी चट्टी पर चाय पान की दुकान पर पांच सौ रुपए का दूसरा नकली नोट सिगरेट के लिए दे दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...