वाराणसी, अगस्त 12 -- पिंडरा संवाद। फूलपुर पुलिस ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर अपहरण का आरोप लगाकर हंगामा करने वाली नकली दुल्हन समेत तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी दुल्हन को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। राजस्थान के पाली श्रीयारी राणावत निवासी पेमाराम अपने भाई रामलाल की शादी के लिए लड़की देखने के लिए रायपुर (सोनभद्र) थाना क्षेत्र जयसोलिया निवासी महेंद्र के बुलावे पर सोनभद्र आया था। यहां उसने रायपुर (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के रैया गांव की अनीता से रामलाल की शादी कराने के नाम पर 90 हजार ऑनलाइन और 1.3 लाख नगद लिए। इस दौरान महेंद्र के साथ उसके गांव का योगेंद्र भी मौजूद था। पैसे लेने के बाद सभी ने अनीता को पेमाराम के साथ भेज दिया और कहा कि राजस्थान में अपने रीति रिवाज के साथ विवाह कर लेंगे। एयरपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.