नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी में नकली दवाएं बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फैक्टरी का मालिक और उसका एक सहयोगी शामिल है। पुलिस ने फैक्टरी से 2.2 करोड़ रुपये की तैयार नकली दवाएं और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकली दवाओं का इस्तेमाल खेल के दौरान लगने वाले चोटों और त्वचा की एलर्जी के इलाज में किया जाता है। इसकी सप्लाई पूरे उत्तर भारत में बड़ी-बड़ी कंपनियों का लेबल लगाकर किया जाता था। यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और कई लोग इसके जरिये भारी मुनाफा कमा रहे थे। ये नकली दवाएं चूंकि असली उत्पादों के रूप में बेची जा रही थीं, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.