मेरठ, फरवरी 9 -- गाजियाबाद में पकड़ी गई लिव-52 की नकली दवाओं का कारोबार मेरठ से जुड़ा है। गिरफ्तार आरोपी मयंक अग्रवाल नकली दवा के लिए रैपर, डिब्बी और ढक्कन मेरठ में ही बनवा रहा था। आरोपी ने पूर्व में मेरठ में दवा कंपनियों के लिए काम भी किया है। कार्रवाई के बाद गाजियाबाद पुलिस की एक टीम को मेरठ में भेजा गया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इससे पहले ही शनिवार को मेरठ के टीपीनगर में बिना लाइसेंस के 55 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मेरठ पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने पकड़ा था। मुरादनगर पुलिस ने नकली लिव-52 की करीब 50 हजार टैबलेट, डेढ़ हजार खाली सफेद रंग की डिब्बी और रैपर आदि बरामद किए है। आरोपियों में मोदीनगर के तिबड़ा रोड निवासी सरगना मयंक अग्रवाल, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अनूप गर्ग, नंदग्राम के सुभाषनगर निवासी तुषार ठाकुर, नंदग्राम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.