जहानाबाद, फरवरी 22 -- जहानाबाद के कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज परिसर में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में हुई चर्चा बैठक में राज्य के सात जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दवा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद के कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज परिसर में बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक जिले के अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य के सात जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दवा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त की कि नकली और अवैध दवाएं न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए घातक हैं, बल्कि दवा व्यवसाय की साख को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिय...