गोपालगंज, जनवरी 8 -- हथुआ,एक संवाददाता अनुमंडल परिसर में कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार मांझी ने अनुमंडल परिसर में नकली टिकट तथा बिचौलियों के विरुद्ध सघन छापेमारी की। इस दौरान स्टांप विक्रेताओं की गुमटियों की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से परिसर व उसके आसपास शपथ पत्र पर टिकट चिपकाने वाले लोग तथा अवैध रूप से मंडराने वाले तथाकथित बिचौलिए मौके से फरार हो गए। छापेमारी के क्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी ने अनुमंडल परिसर में स्थित दोनों अधिकृत स्टांप विक्रेताओं को कई सख्त निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...