शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में वैवाहिक समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद होने से शादी टूट गई। आरोप है कि वर पक्ष की ओर से दुल्हन के लिए लाया गया जेवर नकली निकला, जिस पर वधू पक्ष ने आपत्ति जताई और शादी से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि 12 फरवरी को अल्हागंज से बारात आई थी। जयमाल से पहले दुल्हन को पहनाने के लिए दिया गया जेवर नकली होने की बात सामने आने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। सूचना पर एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले आए। थाने में भी विवाद बुधवार की देर शाम तक जारी रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच...