हाथरस, फरवरी 21 -- नकली खाद बनाने वाले गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज -(A) नकली खाद बनाने वाले गोदाम संचालक पर मुकदमा दर्ज -सासनी में छापा मारकर डीएम ने पकड़ा था खाद -मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन में लगी पुलिस सासनी। कांच के गोदाम में नकली खाद फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गोदाम मालिक अनुज भागर्व पुत्र किशन प्रताप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवेचना करेगी। उसके साथ इस काम में कौन कौन सोझदार है उनके बारे में जानकारी की जाएगी। शुक्रवार को डीएम अतुल वत्स ने गोपनीय सूचना पर सासनी में एक बंद पड़े कांच के गोदाम में नकली खाद बनाए जाने का काम तेजी से हो रहा है। डीएम पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। डीएम को काफी तादात में माल बरामद हुआ। डीएम ने कृषि विभाग को आदेश दिए कि वह तुरन्त इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर...