हाथरस, फरवरी 20 -- डीएम ने टीम के साथ मारा छापा, माल बरामद कर मुकदमा दर्ज कराने के दिए निर्देश हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सासनी में अवैध रूप से संचालित नकली खाद बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर शुक्रवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अपनी पूरी टीम के साथ दोपहर को छापा मारा। टीम ने खाद और अन्य सामान बरामद किया है। गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को डीम ने छापा मारकर ऐसी अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया जहां सरकारी सब्सिडी वाली खाद में केमिकल मिलाकर उससे औद्योगिक उपयोग के लिए यूरिया खाद तैयार किया जाता था। इस दौरान भारी मात्रा में अनुदानित उर्वरक- डीएपी 5 कुन्तल, पोटाश 18.50 कुन्तल, एनपीकेएस 48 कुन्टल, टेक्निकल ग्रेड यूरिया 122.50 क्विंटल अनमार्का बैग भरे हुए 52.50 कुन्टल कुल 246.50 कुन्टल तथा उर्वर...