हापुड़, जून 26 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी स्थित एक मकान में नामचीन कंपनियों के नाम से उर्वरक, बीज व पेस्टिसाइड्स की नकली पैकेजिंग करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का प्रयास है कि इस गोरखधंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 जून को नोएडा की एक कंपनी के प्रतिनिधि प्रेमचंद ने सूचना दी कि हापुड़ देहात थाना के गांव दोयमी के निकट मोहल्ला उपासना विहार स्थित खाली मकान में नामचीन कंपनियों के नाम से उर्वरक बीज व पेस्टिसाइड्स की नकली पैकेजिंग बड़ी मात्रा में की जा रही है। आरोपित इसका भंडारण भी कर रहे हैं। इस सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.