बगहा, दिसम्बर 25 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। एसबीआई की पारस पकड़ी शाखा से रुपये की निकासी कर मायके लौट रही महिला से 45 हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला सुगंधी देवी ने इस वावत मझौलिया थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।एफआईआर में उल्लेखनीय है कि बिगत 19 दिसम्बर को चनायन बान के वार्ड 12 निवासी सुगंधी देवी जौजे रंजीत पटेल ने स्टेट बैंक की पारस पकड़ी शाखा अपने सेविंग अकाउंट से 45 हजार रपये की निकासी की। उसके बाद अपने चनायनबान घर नही लौटकर अपने मायके मुफसिल थाना के सिंघा छापर गावं आयी।मायके से अपने घर चनायनबान ऑटो से लौट रही थी तभी ऑटो पर सवार एक युवक पांच सौ रुपये का छुट्टा मांगा।सुगंधि देवी ने अपने 45 हजार रुपये का बंडल दिखाकर बोला कि उसके पास छुट्टे ...