मैनपुरी, जनवरी 8 -- कुरावली। थाना क्षेत्र में कम कीमत में सोने चांदी के आभूषण दिलाने के नाम पर युवक को 74500 रुपये के नकली आभूषण देकर धोखधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसके रुपये वापस दिलाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिछवां के ग्राम चिटऊआ निवासी टीकम सिंह पुत्र बेचेलाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पड़ोसी प्रवेश पुत्र फूल सिंह के घर उसके बुआ का लड़के सनी पुत्र प्रेमदत्त निवासी कोतवाली देहात एटा का आना जाना था। जिसके चलते टीकम की अच्छी जान पहचान हो गई थी। बीते कुछ दिनों में उसके घर शादी थी। सनी ने कहा कि उसकी जानकारी में एक सुनार है, वह बाजार से कम दाम में उसे आभूषण दिला देगा। फोन पर सुनार अखिलेश से बात की तो उसने कहा कि वह 80 हजार रुपये के आभूषण दिला देगा। इस बात पर टीकम ने 25 हजार रुपये नकद...