गाजीपुर, जनवरी 30 -- गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सख्ती की जा रही है। 482 केंद्र पर होने वाले प्रायोगित परीक्षा के लिए छह सचल दल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाये गये हैं। यह परीक्षा के दौरान निरीक्षण कर जानकारी लेंगे। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि गाजीपुर में प्रायोगिक परीक्षा दूसरे चरण में दो फरवरी से होनी है। परीक्षा के लिए बने 482 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी करायी गयी है। इन केंद्रों के निरीक्षण करने के लिए छह सचल दल और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाये गये है। यह परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते हुए शुचिता का पालन सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही उच्चाधिकारी सहित डीआईओएस भी प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ...