लखनऊ, जनवरी 9 -- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि नकल में संलिप्त पाए जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाकर उनसे संवाद किया जाना चाहिए और यह समझने का प्रयास किया जाना चाहिए कि किन परिस्थितियों में विद्यार्थी इस प्रकार के कृत्य के लिए विवश हुए। संवाद बच्चों को सही दिशा देने का प्रभावी माध्यम है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ये निर्देश शुक्रवार को राजभवन में आयोजित एक बैठक में दिए। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटल एग्जामिनेशन इकोसिस्टम के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण भी देखा। राज्यपाल ने कहा कि गुजरात के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात कुछ छात्र असफलता के कारण आत्महत्या जैसे विचारों से ग्रस्त हो गए थे। उन्होंने स्वयं विद्यार्थियों एवं अभि...