आगरा, फरवरी 23 -- सोरों गेट गली मीना बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर चोरों ने तीन लाख रुपये की नकदी पार कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं। अमित गर्ग का राज लक्ष्मी एंड संस के नाम से मेडिकल स्टोर है। वह रविवार की देर शाम अपना मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह उन्होंने प्रतिष्ठान पहुंचकर जब शटर उठाया तो प्रतिष्ठान की दीवार में नकब लगा हुआ था। गुल्लक से तीन लाख रुपये की नकदी गायब थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश राना ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है, पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...