प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 22 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा गांव निवासी विधवा कमला देवी के घर की दीवार में शनिवार रात चोर नकब लगाकर घुस गए। घर में रखे 20 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान समेटकर चले गए। घटना की जानकारी सुबह सोकर उठने पर हुई। घर का काफी सामान खेत में बिखरा मिला। पीड़िता कमला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता के छोटे बेटे की शादी अप्रैल में होनी है। एसओ मनोज कुमार तोमर का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...