प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चोर नकब लगाकर घर से नकदी, जेवर संग लाखों का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। टूटे हुए बक्से घर से दूर सरसों के खेत में मिले। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अतौलिया गांव निवासी दशरथ उर्फ लवली मौर्य के घर मंगलवार रात चोर नकब लगाकर भीतर घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवर समेट लिए। चोर दशरथ की मां सूरजपती पत्नी छेदीलाल के घर भी नकब लगाकर घुसे। उसकी दवा के लिए रखे दो हजार रुपये नकद और अन्य घरेलू सामान सामान समेट लिया। दशरथ का कहना है कि सुबह जब उसको चोरी की जानकारी हुई तो घर के पीछे पांव के निशान दिखे। उसे देखते हुए आगे गया तो उसके घर का टूटा बक्सा सरसों के खेत में मिला। चोर उसमें रखा सार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.