लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- मैगलगंज, संवाददाता। मैगलगंज पुलिस ने दो माह पूर्व ढखौरा गांव में नकब लगाकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया टच मोबाइल, सफेद धातु के जेवरात तथा लगभग पांच सौ रुपये की नगदी बरामद की है। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 17 दिसम्बर की रात ढखौरा गांव निवासी गुलवीर पुत्र सरजू के मकान की दीवार में नकब लगाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम घटना के खुलासे में जुटी थी। जांच और सुरागरसी के दौरान पुलिस ने सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के मूड़ा कला निवासी सुआराम पुत्र दुन्ने को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी ...