संतकबीरनगर, फरवरी 21 -- संतकबीरनगर-राजघाट, निज संवाददाता। बेलहर क्षेत्र के भगौसा गांव में गुरुवार की रात नकब लगाकर चोर एक घर में घुस गए और नकदी व जेवरात उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। खेत में टूटा बॉक्स और अटैची मिली। सूचना पर एसओ, एसओजी और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। बेलहर क्षेत्र के भगौसा की रहने वाली संगीता देवी पत्नी रामवृक्ष का परिवार गुरुवार की रात दोनों कमरों में ताला बंद करके बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय चोर उनके मकान के पीछे नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर इत्मिनान से घर को खंगाल ले गए। शुक्रवार की सुबह सो कर उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। घर के सामान बिखरे पड़े थे और बॉक्स व अटैची गायब था। मकान के पीछे दीवार टूटी मिली। संगीता देवी ने बताया कि खेत में खाल...