हल्द्वानी, दिसम्बर 28 -- हल्द्वानी। काठगोदाम में रविवार को सीपीयू के एसआई जगत सिंह भंडारी और कांस्टेबल विक्की कुमार ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान शीशमहल के पास एक पर्स सड़क पर गिरा मिला। सीपीयू कर्मियों ने खोलकर देखा तो उसमें आधार कार्ड, एक एटीएम और 23 हजार रुपये नकद थे। सूचना सिटी कंट्रोल रूम हल्द्वानी को नोट कराईं गई। पर्स में मिले आधार कार्ड में सुनीता सक्सेना निवासी शीशमहल सेंट पोल स्कूल काठगोदाम का पता था। पते के आधार पर पुलिस सुनीता तक पहुंची और पर्स उनके सुपुर्द किया। सुनीता ने पुलिस का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...