जौनपुर, जनवरी 21 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से नकदी व जेवर समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोर उठा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। गांव निवासी तारा देवी घर में ताला बंद कर दो दिन पहले वाराणसी अपने बेटे के यहां गई हुई थी। सूना घर पाकर चोर घर के सामने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये नकद, दो सोने की चेन, एक सोने का हार और कुछ कीमती कपड़े उठा ले गये। चोरी की दूसरी घटना इसी गांव में निर्मला देवी के घर हुई। निर्मला देवी बरामदे में सो रही थी। इसी बीच चोरों ने बरामदे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर के कमरे में रखे आलमारी से चा...