मुरादाबाद, मार्च 23 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से नकदी और जेवर लेकर लापता हो गई। मां ने एक रिश्तेदार युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मूंढापांडे के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 15 साल की है। महिला के अनुसार, बरेली के पूर्वी फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ निवासी विकास उसकी दूर के रिश्तेदारी में आता था। आरोप लगाया कि 19 मार्च की रात विकास उसकी बेटी को शादी करने का झांसा देकर भगा कर ले गया। किशोरी जाते समय घर से सोने-चांदी के आभूषण और 22 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.