मुरादाबाद, फरवरी 21 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी किशोरी घर से नकदी-जेवर लेकर संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां एक युवक पर बहलाफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के बुद्धिविहार क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। महिला के अनुसार उसकी बेटी 19 फरवरी को घर से बीस हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लेकर बिना बताए चली गई। आरोप लगाया कि पाकबड़ा के गांव गुरैठा निवासी रवि नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। पीड़िता के अनुसार वह आरोपी के घर जानकारी करने गए तो उसके घर वालों ने धमकी देकर भगा दिया। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...