अमरोहा, जनवरी 8 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी किसान के घर से नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी के सबूत जुटाने को गुरुवार को फोरेंसिक टीम पहुंची। फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस किसान के बेटे से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार स्व. थान सिंह का घर बीच गांव में है। मुख्य दरवाजा जमीन से थोड़ा ऊंचा है। थान सिंह के बेटे नितिन कुमार का कहना है कि मंगलवार रात चोर किसी वक्त दवाजे के नीचे से होकर भीतर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक कमरे में मचान पर रखी 1,13000 की नकदी जबकि दूसरे कमरे से डेढ़ तोला सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण समेत कीमती कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया। दो मोबाइल फोन भी चोरी कर लिए जो बाद में कुछ दूरी पर पड़े मिले। नितिन कुमार का कहना है कि आगामी पांच फरवरी को उसकी शादी है, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.