लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी इलाके में होमगार्ड के बीओ के घर को निशाना बना कर चोरों ने नकदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी गृह जनपद लखीमपुर खीरी गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रायथा रोड एमडी पुरम कॉलोनी निवासी होमगार्ड के बीओ नरेश कुमार के मुताबिक वह अपने गृह जनपद लखीमपुर खीरी गए थे। तभी तीन जनवरी की रात चोरों ने घर से 20 हजार की नकदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...