चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- बंदगांव। नकटी गांव में आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम से मागे पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई ने नकटी गांव में आदिवासी संस्कृति का वस्त्र का वितरण किया। मौके पर मिथुन गागराई गागराई ने लोगों से मागे पर्व को खुशी पूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही हर तरह का सहयोग करने की भी बात कही। मालूम रहे कि आदिवासी संस्कृति में पहनने वाला ही वस्त्र दिया गया। महिलाओं को साड़ी एवं पुरुषों को धोती समेत अन्य वस्त्र दिए गए। इस अवसर पर काफी संख्या में गांव के महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...