गढ़वा, दिसम्बर 12 -- डंडई। प्रखंड क्षेत्र के रारो गांव निवासी नकछेदी कांत राम को विधायक अनंत प्रताप देव ने भूमि संरक्षण विभाग का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। उसके बाद मनोनयन के संबंध में नकछेदी ने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गुरुवार को बीडीओ देवलाल करमाली व सीओ जयशंकर पाठक को पत्र की प्रतिलिपि सौंपा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ विधायक ने उन्हें प्रतिनिधि नियुक्त किया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर जफर इकबाल, मनीरूद्दीन अंसारी, दीनानाथ पांडेय, फिरोज अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...