नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत में बीते कुछ वर्षों के दौरान विमानन क्षेत्र में तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिसके भविष्य में तेजी से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सरकार नए हवाई अड्डों के विस्तार से लेकर बेड़े में शामिल होने वाले विमानों और उनके लिए समुचित ढांचा तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। भविष्य की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विमानन क्षेत्र को लेकर आगामी आम बजट में कुछ अहम ऐलान किए जा सकते हैं। भारत में वर्ष 2025 में हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई, जो 25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक बन गया है। मौजूदा समय में संचालित हवाई अड्डों की संख्या 164 से अधिक है, जिसमें घरेलू, अंतरराष्ट्रीय, हवाई पट्टियां और नागरिक एन्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.