बांका, जनवरी 9 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के नए सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कटोरिया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आउटडोर व इंडोर सेवाओं के साथ-साथ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति पंजी की भी बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने महिला व पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, लेबर रूम, टीकाकरण केंद्र, एक्स-रे कक्ष, दवा भंडार सहित सभी प्रमुख यूनिटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीज पंजी की समीक्षा कर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या और उपलब्ध उपचार सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में एंबुलेंस की उपलब्धता, पार्किंग एरिया, सुरक्षा गार्ड, दवाओं की स्थिति और ऑक्सीजन आपूर्ति का भी जायजा लिया। सिविल सर्जन ने डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति को लेकर स्पष्ट निर्देश देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.