अल्मोड़ा, फरवरी 1 -- जिले में नवनियुक्त सीईओ हरक राम कोहली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां डीईओ प्रारंभिक शिक्षा रवि मेहता, धीरेंद्र कुमार पाठक, पान सिंह मेर, दुर्गा सिंह नेगी, पंकज जोशी, सुरेश जोशी, मोहित पांडे, राजन सिंह, संजीव बिष्ट, प्रेम प्रकाश, सुरेन्द्र कुमार, जगत सिंह बिष्ट, जगदीश सिंह बिष्ट, जगदीश सोनाल, दीपिका मिश्रा, गोविंदा मेहता, गीता कांडपाल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...