लखीसराय, मार्च 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पीएम किसान सम्मान योजना को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग नए सिरे से फार्मर रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया है। जिसमें राजस्व विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। प्रारंभिक दौर में इसके लिए पीएम किसान योजना के अच्छी तायदाद वाले अंचल के समीपवर्ती दो-दो राजस्व गांव का चयन किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री कार्य सम्पादित करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चयनित राजस्व गांव में शिविर लगाया जाएगा। कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अभियान में किसानों के भूमि संबंधित जानकारी जमाबंदी एवं जमीन की उपलब्धता आदि भी दर्ज किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार सुधांशु ने बताया कि प्रारंभिक दौर में जिले के सभी अंचल के दो-दो राजस्व ग्राम का चयन किया गया है। इस तरह लखीसराय जिले के 14 राजस्व गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.