जयपुर, दिसम्बर 20 -- नए साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए सीकर से तीन जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें एक जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होंगी। इससे अगले छह महीनों तक सीकर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और जयपुर, हनुमानगढ़ व लोहारू की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में सीकर से जयपुर के बीच पर्याप्त ट्रेन सेवाएं नहीं होने को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इस मुद्दे को स्थानीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया गया था। अब रेलवे के इस फैसले से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। रेलवे की ओर से सीकर-जय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.