गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। नए साल से वाहन चालकों को प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज्यादा धनराशि खर्च करनी होगी। पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अब 65 के स्थान पर 70 रुपये खर्च करने होंगे। मोटर वाहन निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि ऑनलाइन प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए शासन ने पांच प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इस संबंध में निर्णय लेने का अधिकार परिवहन आयुक्त को दिया गया है। इसी के क्रम में एक जनवरी 2026 से पीयूसी जांच शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल चालित दोपहिया वाहनों को अब 65 की बजाए 70 रुपये भुगतान करना होगा। इसी तरह तिपहिया और चार पहिया पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी ईंधन के वाहनों को 85 के स्थान पर 90 रुपये जांच के लिए देने होंगे। डीजल वाहनों को 115 रुपए के स्थान पर 120 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.