नई दिल्ली, दिसम्बर 27 -- रेनॉल्ट इंडिया ने नए साल से पहले अपने ग्राहकों को एक अहम जानकारी दी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि जनवरी, 2026 से उसके सभी मॉडलों की कीमतों में 2 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से लागू होगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगाई और ऑटोमोबाइल सेक्टर में चल रही मैक्रोइकॉनॉमिक चुनौतियों की वजह से यह फैसला लेना जरूरी हो गया है। हालांकि, जो ग्राहक दिसंबर 2025 के अंत तक गाड़ी खरीदते हैं वे मौजूदा कीमतों का फायदा उठा सकते हैं।क्या कहती है कंपनी अपने ऑफिशियल बयान में रेनॉल्ट इंडिया ने साफ किया कि कंपनी भारतीय ग्राहकों को क्वालिटी प्रोडक्ट्स और बेहतर सर्विस देने पर लगातार फोकस बनाए हुए है। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद वह ग्राहकों पर ज्यादा बोझ डालना नहीं चाहती। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.