हाथरस, जनवरी 8 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। नए साल में इस बार बार 59 दिन शुभ मुहूर्त हैं। जब बैंडबाजा बारात व घराती झूमते नजर आएंगे। खरमास में शुक्र अस्त होने के चलते जनवरी में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। फरवरी में सबसे अधिक 12 मुहूर्त होंगे। मकर संक्रति के बाद बाजार रफ्तार पकड़ेगा। कारोबारी नए साल में सहालगों ने अच्छे करोबारी की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं शादी वाले तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के सभी गेस्ट हाउस धर्मशाला बुक हो गए हैं। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि फरवरी माह में पांच, छह, आठ, दस, 12, 14, 19,20, 21, 24,25 व 26 फरवरी तक शुभ मुहूर्त हैं। मार्च माह में दो, तीन, चार, सात, आठ, नौ, 11 व 12 को विवाह होंगे। अप्रैल माह में पंद्रह, बीस, 21, 25, 26, 27, 28 व 29 को शुभ मुहूर्त हैं। मई में एक, दो, तीन, पांच, छह, सात, आठ, 13...